प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक राजवाल ने 2026 के बजट को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि यह बजट जनता को सपने दिखाने वाला और केवल पांच प्रतिशत पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला बजट है। आम लोगों के हितों की इसमें पूरी तरह अनदेखी की गई है।
अशोक राजवाल ने कहा कि सरकार महंगाई कम करने के लिए कोई ठोस और प्रभावी कदम उठाने में पूरी तरह विफल रही है। बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं और किसानों के साथ छल किया गया है। रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसान हितों को लेकर किए गए दावे केवल कागजों तक सीमित हैं। जमीनी स्तर पर जनता को किसी प्रकार की राहत नहीं मिल रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि 2026 का बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है, जिससे प्रदेश की जनता में निराशा और असंतोष का माहौल है। उन्होंने मांग की कि सरकार जनहित में बजट की प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करे और महंगाई, बेरोजगारी व किसान समस्याओं पर ठोस निर्णय ले।
