पचपेड़ी में 24वाँ वार्षिक स्नेह सम्मेलन उत्साहपूर्वक
पचपेड़ी (जिला–बिलासपुर)।
संत गुरु घासीदास कला, विज्ञान एवं शिक्षा महाविद्यालय पचपेड़ी में 14 एवं 15 फरवरी 2026 को आयोजित 24वाँ दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति (14 फरवरी 2026) को
सम्मेलन के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में महादेव कॉवरे, आयुक्त बिलासपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रेमचंद जायसी (अध्यक्ष, प्रबंधक समिति) ने की, जबकि जितेन्द्र कुमार पाटले (सचिव, प्रबंधक समिति) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर छात्र–छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत, नाटक सहित विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और मंचीय आत्मविश्वास की अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।
सम्मान समारोह
सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के कर-कमलों से महाविद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों, दौड़ सहित खेल प्रतियोगिताओं एवं विभिन्न कला गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वक्तव्य एवं उपस्थिति
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविन्द्र जायसी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम में व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि—सुरेश काटकर, रमेश सूर्यकांत सहित व्यापारी संघ के सदस्य—उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

