पचपेड़ी व्यापारी संघ अध्यक्ष सुरेश खटकर ने किया छत्तीसगढ़ बजट का स्वागत
पचपेड़ी व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुरेश खटकर ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के बजट का स्वागत करते हुए इसे “ऐतिहासिक और सर्वसमावेशी” बताया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ पेश किया गया यह बजट प्रदेश के विकास को नई गति देगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तैयार यह बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। “संकल्प” थीम पर आधारित यह बजट बताता है कि सरकार केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
सुरेश खटकर ने वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यटन, ग्रामीण विकास, सड़क और टेक्नोलॉजी जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों को नई दिशा देने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने विशेष रूप से किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा, 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपये देने के प्रावधान, तथा “लखपति दीदी” योजना के लिए 5 करोड़ रुपये के बजट को सराहनीय बताया। साथ ही प्रदेश में 23 नए उद्योग स्थापित करने, पांच प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोलने, 250 महतारी सदन निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये, तथा जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़ रुपये के प्रावधान को विकासोन्मुख कदम बताया।
डेयरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत 90 करोड़ रुपये का प्रावधान, जिसमें रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्रों का उन्नयन शामिल है, को भी उन्होंने प्रदेश की आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
सुरेश खटकर ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मकान एवं जमीन की खरीद पर 50 प्रतिशत पंजीयन शुल्क में छूट का प्रावधान सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि को नई उड़ान देने वाला
