सोन धान खरीदी केंद्र में उठाव ठप, 11 हजार क्विंटल धान पड़ा, बारिश का खतरा

सोन धान खरीदी केंद्र में उठाव ठप, 11 हजार क्विंटल धान पड़ा, बारिश का खतरा


मस्तूरी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोन स्थित धान खरीदी केंद्र में उठाव नहीं होने से स्थिति चिंताजनक बन गई है। केंद्र में बड़ी मात्रा में धान का स्टॉक जमा है, जिससे प्रबंधन की परेशानी बढ़ती जा रही है।

केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में लगभग 11 हजार क्विंटल धान अब भी केंद्र में पड़ा हुआ है, जिसका उठाव नहीं हो पा रहा है। वहीं मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे खुले में रखे धान के खराब होने का खतरा मंडरा रहा है।

उठाव में देरी के कारण न सिर्फ धान की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है, । प्रबंधक ने संबंधित विभाग से जल्द उठाव कराने की मांग की है, ताकि धान को नुकसान से बचाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने