उल्लास महा अभियान: 15 प्रतिभागियों ने दी परीक्षा,
ग्राम बोहारडीह में सफल आयोजन
बिलासपुर/पचपेड़ी। 21 मार्च 2026 को आयोजित उल्लास महा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोहारडीह स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत कुल 15 प्रतिभागियों ने परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा का आयोजन 22 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया गया। केंद्राध्यक्ष श्रीमती अनिमा टोप्पो के नेतृत्व में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में श्री पीताम्बर साहू, श्री संजय साहू, श्री रामकीर्तन कश्यप एवं श्रीमती नूतन पंकज उपस्थित रहे।
संकुल प्रभारी सेवक राम साहू के मार्गदर्शन में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने स्वयंसेवक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती संतोषी मनहरण बंजारे एवं पंचगण के सहयोग से पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया।
