भूमिहीन मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रही योजना – सुरेश खटकर

 भूमिहीन मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रही योजना – सुरेश खटकर


बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के पचपेड़ी व्यापारी संघ अध्यक्ष सुरेश खटकर ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को मिल रही आर्थिक सहायता को ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना वास्तव में जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

सुरेश खटकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से लाखों हितग्राहियों के खातों में सीधे राशि हस्तांतरित की गई है। इसी क्रम में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3300 हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई, जिससे हजारों परिवारों को आर्थिक संबल मिला है।

उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से भूमिहीन कृषि मजदूरों, वनोपज संग्राहकों एवं पारंपरिक कार्यों से जुड़े परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है, जो लंबे समय से आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं।

सुरेश खटकर ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और प्राप्त राशि का उपयोग अपनी आजीविका तथा परिवार के विकास में करें। उन्होंने आगे कहा कि शासन की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजना की जानकारी पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस लाभ से वंचित न रह जाए।

उल्लेखनीय है कि दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है, जिससे उनकी दैनिक जरूरतों और आजीविका के साधनों को मजबूत किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने