लोहर्सी में चैत नवरात्रि की धूम, मनोकामना ज्योत से जगमगाए मंदिर
पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत लोहर्सी में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। गांव के प्रमुख देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मनोकामना ज्योत प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मां मनका दाई लोहरसी
ग्राम स्थित मां चंडी मंदिर में इस वर्ष 206 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रोशनी से जगमगा उठा। वहीं मां मौली मंदिर में 67 ज्योत जलाए गए, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं।
इसी क्रम में मां मनका दाई मंदिर में 96 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किए गए। पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिरों में भक्तों की लगातार भीड़ उमड़ती रही और वातावरण जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिससे गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

