जोंधरा में हर्षोल्लास के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा गांव
बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोंधरा में हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत जोंधरा में सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरे गांव के सहयोग से निकली यह शोभायात्रा करीब 6 घंटे तक गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
शोभायात्रा के दौरान युवाओं में धर्म के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरा गांव भगवा झंडों से सजा नजर आया और वातावरण जय श्रीराम के गगनचुंबी नारों से गुंजायमान रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में विकास तिवारी, ईश्वर श्रीवास, अमीचंद पटवा, नारायण पटेल, विष्णु कैवर्त, गोपाल प्रजापति, सागर पटेल, चंदू पटेल, परदेशी प्रजापति, सूरज चंदेल, गीता पटेल, विवेक चंदेल, दशरथ केवट सहित सभी साथियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि यह शोभायात्रा हर वर्ष सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर गांव में उत्साह और भाईचारे का संदेश देती है।
