लोहरसी मंडल में नरेश पटेल बने भाजपा उपाध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के लोहरसी मंडल में नरेश पटेल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
नरेश पटेल वर्तमान में ग्राम पंचायत बसंतपुर के सरपंच प्रतिनिधि भी हैं। लंबे समय से वे क्षेत्र में सक्रिय रहकर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में योगदान देते आ रहे हैं।
पार्टी संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है और विश्वास जताया है कि वे संगठन को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से लोहरसी मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

