छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, विद्यार्थियों में उत्साह

 छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, विद्यार्थियों में उत्साह

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम गुरुवार दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम अपने-अपने संबंधित विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परिणाम तैयार करने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को अपने परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि प्रतीत होती है, तो वह तुरंत अपने स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर सकता है। मूल्यांकन कार्य 15 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया गया था, जिसके बाद परिणाम तैयार किए गए।

इस वर्ष की विशेष बात यह रही कि कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं पूरी तरह बोर्ड पैटर्न पर केंद्रीकृत रूप से आयोजित की गईं, जो कैबिनेट के निर्णय के बाद पहली बार पूर्ण रूप से लागू हुआ।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों को सफलता नहीं मिल पाई है, उन्हें पूरक परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। साथ ही उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश भी प्रदान किया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

शिक्षा विभाग ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने