कु. वंतिका 85.66 प्रतिशत लाकर बनी टॉपर, शासकीय हाई स्कूल बोहारडीह का 10वीं परिणाम 70%
पचपेड़ी। शासकीय हाई स्कूल बोहारडीह में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम 70% रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय की छात्रा कु. वंतिका ने 85.66% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और टॉपर बनीं। वहीं कु. पल्लवी ने 73.33% अंक के साथ द्वितीय तथा कु. श्रद्धा ने 68.50% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्राचार्य एवं शाला परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता शिक्षकों, व्याख्याताओं, पालकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा समस्त सहयोगियों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग का परिणाम है।
प्राचार्य एवं शाला परिवार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा।
