भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल द्वारा ग्राम पचपेड़ी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल द्वारा ग्राम पचपेड़ी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मल्हार मंडल अध्यक्ष श्री रंजीत सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. अम्बेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर खीर-पूड़ी का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री लोकनाथ बंजारे, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री रंजीत सोनवानी, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री पूरन सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती यादव, महामंत्री ज्योति जायसवाल, सुधा, अंजू श्री श्याम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री रंजीत सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी ने समाज में समानता, न्याय और शिक्षा का मार्ग दिखाया, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

श्री लोकनाथ बंजारे ने कहा कि हमें बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है और समाज में भाईचारा बनाए रखना है।

श्री खटकर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी का जीवन हमें संघर्ष, समर्पण और समाज सेवा की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने