नगर पंचायत मल्हार में बुढादेव स्थापना दिवस में शामिल हुए मस्तुरी कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया
मल्हार :आदिवासी समाज महासभा के तत्वावधान में नगर पंचायत मल्हार में बुढादेव स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया!आदिवासी समाज द्वारा आयोजित बुढादेव स्थापना दिवस में मस्तुरी कांग्रेस विधायक व जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे व वरिष्ठ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कौशल पांडेय मंडल अध्यक्ष रघुराज पांडेय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए!
पारंपरिक श्रद्धा भाव के साथ आदिवासियों द्वारा अपने इष्ट देव बुढादेव भगवान कि स्थापना और पूजा की गई, सैकड़ो की संख्या में आदिवासी महिलाएं व वरिस्ट समाज के लोगो द्वारा पारंपरिक मादर के धुनो मे विधायक महोदय का स्वागत अभिनंदन करते हुए स्वागत किया! और आदिवासी भैना समाज की संरक्षक बनाने का घोषणा प्रदेश अध्यक्ष राजारा भानू द्वारा किया गया!
कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि आज आदिवासी समाज भैना समाज में शिक्षा को बढावा देने से ही मुख्यधारा में आगे बढ रहे हैं, शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जो पारंपरिक ज्ञान के साथ साथ आधुनिक युग में सफलता की कुंजी है!छत्तीसगढ़ में भैना समाज अब शिक्षा के माध्यम से प्रगति की राह पर है और मल्हार नगर में भैना समाज में ऐसे ऐसे व्यतित्तव के होनहार व्यक्ति है जो शिक्षा के माध्यम से बडे बडे पोस्ट पर है उन सबको शुभकामनायें है! भैना आदिवासी समाज आज शिक्षा के बल पर सामाजिक और आर्थिक प्रगति की नयी दिशा दे रही है!
विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि समाज के उत्थान को लेकर समाज के हर व्यक्ति को आना होगा। तभी समाज का विकास होगा। सर्व आदिवासी समाज जिस आधुनिक युग में हम जी रहे हैं इस युग में हमारे आदिवासी समाज के प्रत्येक वर्ग का क्या योगदान है यह हमें समझने की आवश्यकता है।उनहोंने कहा
"एक तीर एक कमान, सारे आदिवासी एक समान" आदिवासी एकता, संस्कृति और अधिकारों का प्रतीक है। यह नारा जल, जंगल, जमीन के संरक्षण और आदिवासी समाज में समानता का संदेश देता है।
कार्यक्रम में भैना समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम भानू,समाज के क्षेत्रिय अध्यक्ष रमेशचंद श्याम जी, सेवानिवृत शिक्षक शेषनारायण गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार संजीव पांडेय, विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन,टाकेश्वर नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त, युवानेता सुनिल पटेल, नीलेश कैवर्त, नगर पार्षद सुजित राजभानू, रामफल कांत, मनराखन कैवर्त, सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ महिलाएं पुरुष शामिल हुए!
