भरारी जंगल में भालू दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने 20 मिनट में किया रेस्क्यू

 भरारी जंगल में भालू दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने 20 मिनट में किया रेस्क्यू

पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भरारी में शुक्रवार सुबह जंगल किनारे भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के आसपास भालू घूमने की सूचना मिलते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा गांव में मुनादी कराई गई और लोगों को जंगल की ओर अकेले नहीं जाने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा सतर्क रहने की सलाह दी गई।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह भालू को जंगल के पास देखा गया था, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थी।

मुनादी कार्य में मोहनलाल रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने ग्रामीणों से अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील भी की।

वन विभाग के मोहनलाल रात्रे ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 20 मिनट के भीतर भालू का सकुशल रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद भालू को संबंधित विभागीय टीम के सुपुर्द कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने