विधायक दिलीप लहरिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुर। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया का जन्मदिन इस वर्ष बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के वैसाईक परिसर राज किशोर नगर में आयोजित कार्यक्रम में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थक पुष्पहार, गुलदस्ते, केक और मिठाइयों के साथ पहुंचते रहे और अपने लोकप्रिय नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते रहे। पूरे दिन क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों, सरपंचों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर विधायक दिलीप लहरिया को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
विधायक दिलीप लहरिया ने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास उन्हें लगातार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।


