दूसरी महिला से अफेयर के शक में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काटा, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दूसरी महिला से अफेयर के शक में पत्नी ने अपने पति पर हंसिए से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर हालत में घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात पति शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना खाने के बाद सो गया। इसी दौरान पत्नी ने हंसिए से उस पर हमला कर दिया।
घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक और कटे हुए अंग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
