छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपनिया ब्रांच का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

 छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपनिया ब्रांच का रिश्वत लेते वीडियो वायरल


होने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर महिला मैनेजर अनिता पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है।


महिला अपने मृत पति के खाते से पैसे निकलवाने आई थी तो मैनेजर ने 10 हजार रुपए मांगे थे लेकिन 5 हजार रुपए लेते हुए उनका वीडियो एक ग्रामीण ने बनाकर वायरल कर दिया था, जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने जनदर्शन में कलेक्टर से करते हुए सबूत सौंपा था।


वहीं इस कार्रवाई के बीच भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बताया कि पहले भी इसकी कई शिकायतें मिली थीं और एक साल पहले फोन पर बात करने पर इस महिला अधिकारी ने 'मैं बिहारी हूं... जो करना है कर लो' कहकर फोन काट दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने