अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: जेवरा में किराना दुकान पर उड़नदस्ते का छापा, 17 पाव देशी मदिरा जब्त
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ क्षेत्र ग्राम पंचायत जेवरा
में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले कोचियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर संभागीय उड़नदस्ता टीम को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर मुलमुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जेवरा में एक किराना दुकान पर दबिश दी गई, जहाँ से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई है।
शिकायत पर हुई अचानक छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जेवरा निवासी बलराम कश्यप अपने किराना दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेचने का कारोबार कर रहा था। इसकी शिकायत लगातार बिलासपुर संभागीय उड़नदस्ता टीम को मिल रही थी। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उड़नदस्ता टीम ने योजनाबद्ध तरीके से किराना दुकान पर अचानक रेड की कार्रवाई की।
17 पाव देशी मदिरा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
तलाशी के दौरान टीम ने दुकान से 17 पाव देशी मदिरा (शराब) बरामद की। आरोपी बलराम कश्यप शराब बिक्री से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
कानूनी कार्रवाई: आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क) (ख) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: जेवरा में किराना दुकान पर उड़नदस्ते का छापा, 17 पाव देशी मदिरा जब्त
