शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
बोहारडीह। शासकीय हाई स्कूल बोहारडीह परिसर में 25 जून 2026 को प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पुस्तकों, गणवेश एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्रीमती संतोषी मनहरण बंजारे थीं। अध्यक्षता श्री सेवक राम साहू (संकुल प्रभारी) ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हीरालाल साहू (अध्यक्ष), श्री मनोज बंजारे (पंच), श्री जनकराम कौशिक (सदस्य), श्रीमती शकुंतला बंजारे, श्रीमती सुशीला जोशी, श्रीमती रेवती बाई मिरी, श्री सतावन पटेल, श्री शिवचरण पटेल, श्री बंशी बंजारे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में व्याख्याता श्री तेरस कुमार धीरही, प्रधानपाठिका श्रीमती अनिमा टोप्पो, श्रीमती उषा घृतलहरे, शिक्षक श्री रामकीर्तन कश्यप, श्री संजय साहू, श्री पिताम्बर साहू, श्रीमती प्रमिला सिंह मरावी, श्रीमती नूतन पंकज सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री अजय कुमार दिवाकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती प्रीति सुमन (व्याख्याता) ने किया। शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

