10 वर्षों से जर्जर लोहरसी–भरारी मार्ग, 8 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीण परेशान

 10 वर्षों से जर्जर लोहरसी–भरारी मार्ग, 8 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीण परेशान

पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र में लोहरसी से बोहारडीह टांगर, विद्याडीह, भरारी होते हुए पचपेड़ी मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली लगभग 24 किलोमीटर लंबी सड़क पिछले 10 वर्षों से जर्जर बनी हुई है। यह सड़क क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी हालत बदहाल है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते हैं, वहीं स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में सड़क का स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। हर दो वर्ष में केवल मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है, जिससे कुछ ही समय बाद सड़क फिर से खराब हो जाती है।

यह मार्ग चिल्हाटी, लोहरसी, बोहारडीह टांगर, विद्याडीह, भरारी, जलसों, शुकुलकारी और केवतरा सहित कई गांवों को पचपेड़ी मुख्य मार्ग से जोड़ता है। प्रतिदिन हजारों लोगों का इस सड़क से आवागमन होता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क की केवल मरम्मत कराने के बजाय इसका स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को वर्षों से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने