भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) में महत्वपूर्ण संगठनात्मक फेरबदल
रमेशचन्द्र कैवर्त्य बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त सचिव, ऑल इंडिया कैजुअल एंड कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन सेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।
बिलासपुर/मस्तूरी, 14 जुलाई। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की राष्ट्रीय समिति द्वारा संगठन को अधिक सशक्त एवं श्रमिक हितों के प्रति प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियाँ की गई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र रामटेके की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हनुमंत साहु की सहमति से प्रदेश महासचिव श्री बृजेश कुमार पाण्डेय द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर निवासी समाज सेवी श्री रमेशचन्द्र कैवर्त्य को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC), छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें ऑल इंडिया कैजुअल एंड कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन सेक्टर का प्रभारी भी बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि श्री रमेशचन्द्र कैवर्त्य आगामी आदेश तक संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से श्रमिकों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा श्रमिक कल्याण के कार्यों को नई गति मिलेगी। इस नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने श्री रमेशचन्द्र कैवर्त्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
