धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, बारिश भी नहीं रोक सकी श्रद्धालुओं का उत्साह

 धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, बारिश भी नहीं रोक सकी श्रद्धालुओं का उत्साह

लोहरसी (मस्तूरी)। पूरे देश के साथ 16 जुलाई को पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरसी में भी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शिव राधा-कृष्ण मंदिर से शाम करीब 4 बजे प्रारंभ हुई रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


रथ यात्रा के दौरान बारिश होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। जय जगन्नाथ के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ रथ को खींचा। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को लोहरसी गांव की विभिन्न गलियों में भ्रमण कराया गया, जहां ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर दीपक तिवारी, रुद्र कुमार दुबे, सरोज साहू, दुर्गेश तिवारी, स्वर्णिम तिवारी, रामकुमार साहू, सुरेश श्रीवास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और गांव में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने