उप स्वास्थ्य केंद्र सोन में 3 बजे से पहले स्वास्थ्यकर्मी गायब, अस्पताल बंद मिलने से उठे सवाल

 उप स्वास्थ्य केंद्र सोन में 3 बजे से पहले स्वास्थ्यकर्मी गायब, 


अस्पताल बंद मिलने से उठे सवाल

पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोन स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में निर्धारित समय से पहले स्वास्थ्यकर्मियों के नदारद रहने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोपहर 3 बजे से पहले ही उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लग जाता है और स्वास्थ्यकर्मी वहां से चले जाते हैं, जिससे मरीजों एवं ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मामले की जानकारी जब मस्तूरी बीएमओ एवं चिकित्सा अधिकारी को दी गई तो उन्होंने बताया कि गांव-गांव में कार्यक्रम आयोजित होने के कारण अस्पताल बंद है। हालांकि, जब चिकित्सा सुपरवाइजर से इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई ड्यूटी नहीं लगाई गई है, और मामले की जानकारी लेकर बताने की बात कहते हुए फोन काट दिया।

अधिकारियों के बयानों में अंतर होने से उप स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी गांव-गांव में कार्यक्रम के लिए लगाई गई थी, तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों और स्थानीय स्तर पर स्पष्ट रूप से होनी चाहिए।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कराने तथा उप स्वास्थ्य केंद्र में निर्धारित समय तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने