जोंधरा में यूरिया खाद ओवर रेट में बेचने का आरोप, ₹500 से ₹700 तक वसूली की शिकायत

 जोंधरा में यूरिया खाद ओवर रेट में बेचने का आरोप, ₹500 से ₹700 तक वसूली की शिकायत

पचपेड़ी। ग्राम पंचायत जोंधरा स्थित चंदेल ट्रेडर्स में यूरिया खाद निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचे जाने का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि यूरिया खाद के लिए उनसे ₹500 से लेकर ₹700 तक की राशि ली जा रही है। ओवर रेट में खाद मिलने के कारण किसानों को मजबूरी में अधिक कीमत चुकाकर यूरिया खरीदना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि खेती के सीजन में यूरिया की आवश्यकता अधिक होने के कारण उन्हें खाद की जरूरत है, लेकिन यदि खाद निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेची जा रही है तो इससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

इस संबंध में खाद्य अधिकारी को मामले की जानकारी दी गई। अधिकारी ने कहा कि यदि चंदेल ट्रेडर्स द्वारा यूरिया खाद ओवर रेट में बेची जा रही है तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग द्वारा चंदेल ट्रेडर्स की खाद बिक्री की जांच कब तक की जाती है और जांच में ओवर रेट में बिक्री की पुष्टि होने पर क्या कार्रवाई की जाती है। किसानों ने विभाग से मामले की जांच कर निर्धारित दर पर ही यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने