बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुर। आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट, बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर एयरपोर्ट के सेफ्टी मैनेजर, CASO, CSO, एयरपोर्ट सिक्योरिटी यूनिट, विभिन्न एयरलाइंस के स्टाफ सहित एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
