नागपंचमी पर भिलौनी में हुआ नगमत का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण

 नागपंचमी पर भिलौनी में हुआ नगमत का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण

 आज के दिन नांग देवता दूध लाई चढ़ाने का भी परंपरा है 



पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिलौनी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नागपंचमी पर्व के अवसर पर पारंपरिक नगमत का आयोजन धूमधाम से किया गया। आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पारंपरिक मान्यताओं एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया। 

ग्रामीणों के अनुसार, नागपंचमी के दिन गांव में नगमत की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। मान्यता है कि इस दिन तंत्र-मंत्र की साधना करने वाले लोग अपने मंत्रों का अभ्यास और प्रदर्शन करते हैं।

नगमत आयोजन के दौरान गांव में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने