टांगर लीलागर नदी डैम में बही अज्ञात महिला, रविवार से सर्च ऑपरेशन जारी

 टांगर लीलागर नदी डैम में बही अज्ञात महिला, रविवार से सर्च ऑपरेशन जारी


पचपेड़ी/बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के विद्याडीह टांगर स्थित लीलागर नदी डैम में तेज बहाव के दौरान करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला के बह जाने के बाद रविवार से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह महिला अचानक असंतुलित होकर लीलागर नदी डैम के तेज बहाव में गिर गई, जिसके बाद वह पानी में लापता हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF बिलासपुर की टीम मौके पर पहुंची और मोटर बोट की मदद से नदी के गहरे पानी तथा तेज बहाव के बीच महिला की तलाश शुरू की। पुलिस और SDRF की टीम लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

पचपेड़ी थाना स्टाफ ओमप्रकाश खुटे सहित पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला के परिजनों और उसकी पहचान को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

रविवार से लगातार तलाश के बावजूद महिला का पता नहीं चलने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। पुलिस और SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने