आश्रित ग्राम आमाकोनी में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

 आश्रित ग्राम आमाकोनी में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पचपेड़ी। ग्राम पंचायत आमगांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी में विश्व आदिवासी दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को लेकर और टॉपर विद्यार्थियों को शील्ड व मेडल एवं सम्मानित विभिन्न आयोजन किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति राघा खिलावन पटेल रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत आमगांव की सरपंच हीरा देवी खेमराज पटेल, उपसरपंच, पंचगण एवं आदिवासी समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा आदिवासी समाज के महिला-पुरुषों सहित बड़ी संख्या में समाज एवं ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।


इस दौरान विधायक दिलीप लहरिया ने बिरसा मुंडा और बुढ़ादेव की जयकारा लगाते हुए समस्त आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “आप लोग जल, जंगल और जमीन के रखवार हो। भले ही दो रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं।” विधायक ने शिक्षा को समाज की तरक्की का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की अपील की।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आदिवासी समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों को संरक्षित रखने तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने पर जोर दिया। आयोजन में समाज के लोगों ने एकजुटता के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर आमाकोनी सहित आसपास के ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने