उदईबन में मांदर और झांझ की थाप पर निकली भोजली यात्रा, भक्तिमय माहौल में हुआ विसर्जन



उदईबन में मांदर और झांझ की थाप पर निकली भोजली यात्रा, भक्तिमय माहौल में हुआ विसर्जन

​मस्तुरी। ग्राम पंचायत अमलडीहा के आश्रित ग्राम उदईबन में छत्तीसगढ़ का पारंपरिक लोक पर्व 'भोजली' पूरी श्रद्धा, भक्ति और अपार उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा गांव लोक संस्कृति के रंगों और भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

​मांदर-झांझ की धुन पर थिरके ग्रामीण

भोजली विसर्जन के अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली। मांदर, झांझ और नगाड़ों की गूंज के साथ कीर्तन मंडली की सुमधुर तानों ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक झूमते-गाते हुए शोभायात्रा में भाग लिया।

​सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

विसर्जन से पूर्व महिलाओं और बालिकाओं ने पारंपरिक भोजली गीतों व भक्ति भजनों के बीच भोजली माता की पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने भोजली विसर्जन कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि, अच्छी फसल और खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान सतरंगी परिधानों में सजी बालिकाओं का उत्साह दर्शनीय था।

​जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

आयोजन में ग्राम सरपंच कांति किरण पटेल, पंचगणों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की गरिमामयी मौजूदगी रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने