लीलागर नदी में डूबने से लापता महिला का शव चार दिन बाद बरामद

 लीलागर नदी में डूबने से लापता महिला का शव चार दिन बाद बरामद 

पचपेड़ी: विद्याडीह टांगर लीलागर नदी डेम में चार दिन पहले डूबी महिला का शव आज सुबह सोन गांव के पास झरझरा घाट में तैरती हुई मिली मृतका की पहचान जेवरा निवासी रामाबाई चौहान (37 वर्ष) के रूप में हुई है।

​हादसे का विवरण:

​मिली जानकारी के अनुसार, रामा बाई चौहान 16 अगस्त को सुबह 6:00 बजे के आसपास अपने मायके जाने के लिए निकली थीं। विद्याडीह टांगर लीलागर नदी डेम के पास पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर गईं। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह डूब गईं और लापता हो गईं।

​सर्च ऑपरेशन:

​घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर ने तुरंत कमान संभाली और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से लगातार चार दिनों तक नदी में महिला की तलाश करती रही। थाना प्रभारी ने खुद टीम के साथ रहकर दिन-रात सर्च ऑपरेशन की निगरानी की।

​शव बरामद:

​आज सुबह, 19 अगस्त 2026 को, सोन गांव के ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी कि उन्हें झरझरा घाट में एक महिला का शव नदी किनारे तैरता हुआ दिखाई दिया है। सूचना पर थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। परिजनों ने शव की पहचान रामाबाई चौहान के रूप में की।

​आगे की कार्रवाई:

​पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने