भूपेश बघेल के निज निवास पहुंचकर विधायक दिलीप लहरिया और भोलाराम साहू ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मस्तूरी। विधायक दिलीप लहरिया और कांग्रेस कमेटी मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने भूपेश बघेल के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई देने के लिए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहू ब्लॉक उपाध्यक्ष राहुल यादव, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन रितु राज भार्गव साहिल मधुकर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। सभी ने भूपेश बघेल से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
भोलाराम साहू मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे लगातार संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
जन्मदिन के अवसर पर भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। भोलाराम साहू ने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
