स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी की बैठक संपन्न

 स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी की बैठक संपन्न


मस्तूरी/जयरामनगर। स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी द्वारा सोमवार, 31 अगस्त 2026 को जयरामनगर मंडल के खैरा जयरामनगर स्थित पटेल भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं और उसे हटाने को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से स्मार्ट मीटर हटाने के लिए निर्धारित फार्म भरवाए जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों से संपर्क कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को दर्ज किया जाएगा तथा इसके बाद संबंधित स्तर पर मांग रखी जाएगी।

बैठक में क्षेत्र के विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी अध्यक्ष भोलाराम साहू, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भारत खांडेकर, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन सहित अमृत राठौर, पिंटू जांगड़े, ऋतुराज भार्गव, बलराम घृतलहरे, गोविंदा टंडन, दिनेश, रामखिलावन बंजारे, राजकुमार चंद्राकर, दिलेराम, कमलेश साहू, नरेश शर्मा, राम केवट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाने और ग्रामीणों को फार्म भरवाने की प्रक्रिया में सहयोग करने की बात कही।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने