राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

 राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई FIR के विरोध में बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से नेहरू चौक तक रैली निकाली गई।

रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के ऊपर दर्ज FIR को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रदर्शन में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी अध्यक्ष भोलाराम साहू, पिंटू जांगड़े, गोविंदा टंडन एवं बलराम घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने