नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, पत्थर से सिर पर किया वार
शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
अकलतरा। नगर पालिका परिषद अकलतरा के कार्यालय में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट, गाली-गलौच एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारी अपने शासकीय कार्य में उपस्थित था। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 11 निवासी मनोज कुमार टण्डन कथित रूप से शराब के नशे में कार्यालय पहुंचा और कर्मचारी से अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौच एवं मारपीट करने लगा। आरोप है कि इस दौरान शासकीय दस्तावेज भी फाड़े गए, जिससे कार्यालयीन कार्य प्रभावित हुआ।
इसके बाद आरोपी दोबारा कार्यालय पहुंचा और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात को लेकर कर्मचारी से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी और सामने पड़े पत्थर से कर्मचारी के सिर पर वार कर दिया। इससे कर्मचारी के सिर से खून निकलने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना अकलतरा में धारा 121(1), 221, 132, 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी के अकलतरा क्षेत्र में घूमने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार टण्डन (42 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 11, आजाद चौक अकलतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस कार्रवाई में निरीक्षक जय कुमार साहू, उप निरीक्षक बी.एल. कोसरिया सहित थाना अकलतरा स्टाफ का
