स्कूल के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, प्रधान पाठक समेत छह को नोटिस
मस्तूरी। शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला कुकुर्दीकेरा में 19 सितंबर 2026 को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मस्तूरी द्वारा प्रधान पाठक सहित छह शिक्षकों/कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है।कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी, जिला बिलासपुर द्वारा 21 सितंबर 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल केंद्र कुकुर्दीकेरा द्वारा 19 सितंबर को विद्यालय का आकस्मिक अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक एवं स्टाफ अनुपस्थित पाए गए।
नोटिस में कहा गया है कि शिक्षकों के अनुपस्थित रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा अध्यापन कार्य समय-सारणी के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। इसके अलावा संकुल अभियान गतिविधि का आयोजन नहीं किए जाने तथा कुछ शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति किसी अन्य शिक्षक द्वारा दर्ज किए जाने की बात भी नोटिस में उल्लेखित है। पाठकगण में भी फर्जी हस्ताक्षर किए जाने का उल्लेख किया गया है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधितों के उक्त कृत्य को स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में बताया है। सभी संबंधितों को 23 सितंबर 2026 को शाम 4:30 बजे स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजने की चेतावनी दी गई है।
जारीकर्ता: विकास खंड शिक्षा अधिकारी, मस्तूरी, जिला
