चिल्हाटी में गणेश उत्सव समिति ने किया भंडारे का आयोजन ग्रामीणों के साथ राहगीरों को भी बांटा गया प्रसाद
चिल्हाटी। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में गणेश उत्सव समिति द्वारा भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के युवा, बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की। वहीं गांव से गुजरने वाले आने-जाने वाले राहगीरों को भी रोककर प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक आयोजन के साथ आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया।
