बिलासपुर: हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दूसरे जिले से लाकर शराब तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर: हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दूसरे जिले से लाकर शराब तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर, 25 सितंबर 2026। थाना हिर्री पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी प्लेन मदिरा का परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 100 पाव देशी मदिरा (कुल 18 लीटर) और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।


दिनांक 24 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरगांव की ओर से भोजपुरी टोल प्लाजा की तरफ मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने गवाहों और स्टाफ के साथ ग्राम भोजपुरी स्थित कौशिक ढाबा के सामने घेराबंदी की।


घेराबंदी के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकड़ा जिनकी पहचान इस प्रकार हुई:

1. केदार साहू पिता परसराम साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 02 सरगांव, थाना सरगांव, जिला मुंगेली

2. राजेन्द्र साहू पिता बलदाऊ साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 02 सरगांव, थाना सरगांव, जिला मुंगेली


तलाशी में आरोपियों के संयुक्त कब्जे से एक सफेद रंग के कार्टन (जिस पर KINNAUR APPLE लिखा था) में भरे हुए 100 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। प्रत्येक प्लास्टिक शीशी में 180 एमएल शराब थी, कुल 18 लीटर, जिसकी कीमत लगभग 8,000 रुपये आंकी गई है। सभी शीशियों पर छत्तीसगढ़ आबकारी का लेबल लगा था। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 M 7829 को भी जब्त किया गया।


आरोपियों के विरुद्ध थाना हिर्री में अपराध क्रमांक 282/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, प्रधान आरक्षक 1215 धर्मेंद्र राजपूत, आरक्षक 1375 सुखदेव प्रसाद कश्यप, आरक्षक 1383 जितेन्द्र कुमार जगत, आरक्षक 465 सूरज कुर्रे और आरक्षक 642 जयप्रकाश कंवर का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने