बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण
बिलासपुर, 24 सितंबर 2026। पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी तौर पर आगामी आदेश तक 16 अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर द्वारा जारी आदेश में संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार उनि. अल्कोस टोप्पो को रक्षित केंद्र से थाना सकरी, उनि. गणेश राम महिलांग को थाना सकरी से थाना रतनपुर तथा सउनि. उमेश उपाध्याय को रक्षित केंद्र से थाना मस्तूरी भेजा गया है।
इसी प्रकार सउनि. राजकुमार चक्रधार का थाना सकरी से थाना हिर्री, सउनि. राकेश चन्द्र का थाना पचपेड़ी से थाना बिल्हा तथा सउनि. श्रीतम सिंह का थाना कोनी से थाना कोटा स्थानांतरण किया गया है।
सउनि. कृष्ण कुमार मरकाम को रक्षित केंद्र से थाना पचपेड़ी और सउनि. अरविंद शर्मा को रक्षित केंद्र (कार्यालय अजाक, शहर) से थाना कोनी पदस्थ किया गया है।
प्रधान आरक्षक वर्ग में प्र.आर. 388 सिद्धार्थ पाण्डेय को रक्षित केंद्र से चौकी बेलतरा, प्र.आर. 644 प्रिया दास कश्यप को चकरभाठा एयरपोर्ट सुरक्षा से थाना मस्तूरी तथा प्र.आर. 709 जय प्रकाश बघेल को रक्षित केंद्र से थाना बिल्हा भेजा गया है।
आरक्षक वर्ग में आर. 1059 रितेश मिश्रा को रक्षित केंद्र से चौकी बेलतरा, आर. 1198 अमित पांडे को रक्षित केंद्र से थाना बिल्हा और आर. 1385 विकास कुड़े को रक्षित केंद्र से थाना बिल्हा पदस्थ किया गया है।
वहीं महिला आरक्षक वर्ग में म.आर. 985 रूपांजली सोनचे को रक्षित केंद्र से रक्षा टीम बिलासपुर तथा म.आर. 300 संतोषी तम्बोली को रक्षित केंद्र से थाना सरकंडा भेजा गया है।
आदेश में सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने तथा संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश 24 सितंबर 2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर द्वारा जारी किया गया है।
