अग्रवाल सम्मेलन ने लगाया सर्व समाज रक्तदान शिविर

 अग्रवाल सम्मेलन ने लगाया सर्व समाज रक्तदान शिविर


बिलासपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई, बिलासपुर द्वारा बुधवार को गुजराती समाज भवन, टिकरापारा में सर्व समाज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न समाजों के युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वेच्छा से रक्तदान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेविका पूजा विधानी और प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल शामिल हुए। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताया।

शिविर में युवाओं की विशेष भागीदारी रही। यूथ के प्रदेश सचिव दीपक अग्रवाल ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने