छात्राओं द्वारा डीजे डांस करने के मामले में प्रधान पाठक को नोटिस मस्तूरी। शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला मुकुंदपुर में

 छात्राओं द्वारा डीजे डांस करने के मामले में प्रधान पाठक को नोटिस


        परीक्षा के दौरान डीजे की धुन पर बच्चों  को  नचाने का वीडियो वायरल पर शिक्षा अधिकारी ने जारी किया नोटिस


मस्तूरी। शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला मुकुंदपुर में छात्राओं द्वारा डीजे पर डांस किए जाने के मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मस्तूरी ने प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

23 सितंबर 2026 को जारी पत्र में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उल्लेख किया है कि विद्यालय की छात्राओं द्वारा डीजे डांस करने का वीडियो प्राप्त हुआ है। पत्र के अनुसार, शाला में इस समय त्रैमासिक परीक्षा संचालित है, इसके बावजूद इस प्रकार की गतिविधि से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसे शासन के निर्देशों के विपरीत बताते हुए संबंधित कृत्य को प्रतिकूल एवं अनुशासनहीनता माना गया है।

नोटिस में प्रधान पाठक को दो दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर शाम 4:30 बजे तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर उच्च कार्यालय को अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजे जाने की चेतावनी दी गई है। पत्र में इसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रधान पाठक की होने की बात कही गई है।

पत्र की प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर तथा संबंधित संकुल शैक्षिक समन्वयक को भी भेजी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने