पहाड़ा सुनाने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप बांटे गुल्लक
पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय उदईबंद, संकुल कुकुर्दी कला में बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 22 सितंबर 2026 को अनूठी पहल की गई। विद्यालय में पहाड़ा सुनाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप विभिन्न आकृतियों वाले गुल्लक (ठेकली) प्रदान किए गए।
इस दौरान कक्षा 5वीं में 20 से 38 तक, कक्षा 4वीं में 15 से 32 तक, कक्षा 3वीं में 12 से 21 तक, कक्षा 2वीं में 10 से 15 तक तथा कक्षा 1वीं में 5 तक के पहाड़े सुनाने वाले बच्चों को गुल्लक देकर प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना, पहाड़े याद करने के लिए प्रेरित करना तथा बचत की आदत विकसित करना है। गुल्लक मिलने से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।

