दिल्ली में दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन, सामाजिक न्याय के मुद्दों पर हुआ मंथन
नई दिल्ली। दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल एवं मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए।
सम्मेलन में देशभर से पहुंचे कांग्रेस पार्टी के SC/ST सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकार, सम्मान और समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुला एवं सार्थक संवाद हुआ। वक्ताओं ने दलित एवं आदिवासी समाज से जुड़े अधिकारों और उनकी भागीदारी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर दलित-आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई को और मजबूत करने तथा संविधान की भावना के अनुरूप सामाजिक न्याय की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में सामाजिक समानता और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण को लेकर आगे भी सामूहिक प्रयास जारी रखने पर जोर दिया गया।


