शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी में PG अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
पचपेड़ी, 04 सितंबर 2026। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी, विकासखंड मस्तूरी, जिला बिलासपुर में शिक्षण कार्य के लिए योग्य स्नातकोत्तर (PG) अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार पचपेड़ी क्षेत्र के ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने हिंदी, भूगोल/अर्थशास्त्र विषय में हिंदी माध्यम से स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी में अध्यापन कार्य करने के इच्छुक हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिनांक 07 सितंबर 2026 तक कार्यालय प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में जमा करना होगा।
विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति कालखंड (पीरियड) के आधार पर मानदेय प्रदान किया जाएगा, जिसका निर्धारण शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा DMF मद से निर्धारित मानदेय के अनुसार किया जाएगा।
इस पहल से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध योग्य शिक्षित युवाओं को विद्यालय में अध्यापन का अवसर मिलने के साथ-साथ छात्राओं को विषयवार शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी। विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र के पात्र एवं इच्छुक स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की है।
आवेदन की अंतिम तिथि – 07 सितंबर 2026
स्थान – कार्यालय प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
