शिव राधा-कृष्ण मंदिर में लगा भक्तों का तांता लोहर्सी में उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

 शिव राधा-कृष्ण मंदिर में लगा भक्तों का तांता



लोहर्सी में उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

पचपेड़ी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहर्सी स्थित शिव राधा-कृष्ण मंदिर में मंदिर समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही। शाम होते ही भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। देर रात तक भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए मोहन भोग एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आयोजन में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने