जोनधरा स्कूल में समय से पहले ताला, रियलसर के बजाय कमर छठ की छुट्टी — शिक्षा विभाग में सवाल बिलासपुर पचपेड़ी क्षेत्र के उन्नत प्राथमिक शाला जोनधरा में गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे से ही स्कूल बंद कर दिया गया। जब इसकी जानकारी लेने के लिए प्रधान पाठक बिंदा राठौर को फोन किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। मौके पर मौजूद पांचवीं कक्षा के बच्चों ने बताया कि आज कमर छठ पर्व होने के कारण उन्हें जल्दी छुट्टी दे दी गई। जबकि मस्तूरी शिक्षा अधिकारी शिवकुमार टंडन ने अनुमान जताया कि संभवतः 15 अगस्त के अवसर पर कपड़े साफ करने के लिए छुट्टी दी गई होगी। गांव के अभिभावकों ने सवाल उठाया कि जब पूरे क्षेत्र के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस का रिहर्सल चल रहा है, तब जोनधरा स्कूल में समय से पहले ताला लगाना बच्चों की तैयारी और कार्यक्रम में भागीदारी पर असर डाल सकता है। लोगों ने कहा कि एक इस स्कूल दो ही शिक्षक और शिक्षकों की मनमानी तरीके से छुट्टी दे देना इसे शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बताते हुए जांच की मांग की है।

 जोंधरा स्कूल में समय से पहले ताला, रियलसर के बजाय कमर छठ की छुट्टी — शिक्षा विभाग में सवाल 


बिलासपुर पचपेड़ी क्षेत्र के उन्नत प्राथमिक शाला संजय नगर जोंधरा में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे से ही स्कूल बंद कर दिया गया। जब इसकी जानकारी लेने के लिए प्रधान पाठक बिंदा राठौर को फोन किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

मौके पर मौजूद पांचवीं कक्षा के बच्चों ने बताया कि आज कमर छठ पर्व होने के कारण उन्हें जल्दी छुट्टी दे दी गई। जबकि मस्तूरी शिक्षा अधिकारी शिवकुमार टंडन ने अनुमान जताया कि संभवतः 15 अगस्त के अवसर पर कपड़े साफ करने के लिए छुट्टी दी गई होगी।


गांव के अभिभावकों ने सवाल उठाया कि जब पूरे क्षेत्र के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस का रिहर्सल चल रहा है, तब जोनधरा स्कूल में समय से पहले ताला लगाना बच्चों की तैयारी और कार्यक्रम में भागीदारी पर असर डाल सकता है।

लोगों ने कहा कि एक इस स्कूल दो ही शिक्षक और शिक्षकों की मनमानी तरीके से छुट्टी दे देना इसे शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बताते हुए जांच की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने