जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीण बूढ़ीखार में किया चक्काजाम
चक्का जाम में शामिल हुए लोगमस्तूरी क्षेत्र के ग्राम बकरकूदा, चकरबेढा और बूढ़ीखार की लंबे समय से बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने 11 अगस्त को सैकड़ो की संख्या में किया चक्काजाम 11 बजे 1 बजे तक मेन रोड को चक्काजाम किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों उपस्थिति रहे और संबंधित विभाग सहित सरकार को भी कोसा और कहा कि सरकार इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है
जिसके बाद संबंधित अधिकारियों एसडीएम तहसीलदार के समझाइए बाद चक्का जाम 1:00 बजे समाप्त कर दिया गया
जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच और प्रभावित गांवों के नागरिक मौजूद रहे। और प्रमुख मार्गों की मरम्मत को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया
चक्काजाम में इन गांवों के लोगों ने शामिल हुए (1) चकरबेढा से खपरी, कुटेला, विद्याडीह तक 8 किमी सड़क, (2) बूढ़ीखार से जैतपुर नवागांव की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क (5 किमी), और (3) बकरकूदा से सरसेनी-मटिया मार्ग (8 किमी)। इन सड़कों की दुर्दशा से डंगनिया, ठाकुरदेवा, विद्याडीह, नवागांव, खपरी,
मटिया सहित कई गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। जनपद सदस्य बंजारे ने बताया कि इन इन सड़कों पर जल्द से जल्द मरम्मत का किया जाएगा और दो महीने बाद स्वीकृत किया जाएगा
चक्का जाम में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन सहित आसपास के सरपंच और पंच सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद है


