मस्तुरी क्षेत्र के ग्राम खपरी ( बेलपान ) के आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका की मनमानी
मस्तुरी क्षेत्र मे इन दिनों स्कूल, आंगनबाड़ी के शिक्षक, कार्यकर्ताओ की मनमानी इन दिनों बहुत ही देखने को मील रही है आखीरकार मस्तुरी क्षेत्र मे ही क्यों शिक्षा पर लापरवाही की जा रही है क्यो अपनी अपनी मनमानी किया जा रहा है, क्यों गरीबों के बच्चो को अच्छी शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। खासकर उन छुटभैयो पर अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि क्यों चुप्पी साधे है या फिर यही लोग शिक्षा के स्तर को नीचे गिराना चाहते है । ग्राम खपरी ( बेलपान ) के आंगनबाड़ी मे पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खराब करने मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती चंद्रिका पात्रे एवं सहायिका श्रीमती हेमंत बाई लगे हुए है ये लोगो का जब मन करता है तब आंगनबाड़ी खोलते है जब मन पड़ता है तब बंद करके चले जाते है। जब पालक अपने छोटे बच्चों को पढ़ने और पौष्टिक आहार पाने के लिए आंगनबाड़ी भेजते है पर यहा तो पालकों के इन सोच पर पानी फिरते नजर आ रही है।
