ग्राम जोंधरा में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया भोजली पर्व
छत्तीसगढ़)। राज्य में बिलासपुर जिले के पचपेड़ी क्षेत्र ग्राम पंचायत जोंधरा में अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने वाले ग्राम जोंधरा में भोजली पर्व इस वर्ष भी उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास समिति के सहयोग से पूरे आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं।
पर्व के अवसर पर हर चौक-मोहल्ले में 24 घंटे तक रामायण पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा गांव भक्ति और सांस्कृतिक माहौल में डूबा रहा।
कार्यक्रम में सरपंच समारू केवट, उपसरपंच रामखीलावन तिवारी, विकास तिवारी, अभय तिवारी, सुखाऊ प्रजापति, सुकलाल चंदेल सहित पंचगण, ग्राम विकास समिति और समस्त ग्रामवासियों ने योगदान दिया

