विधायक दिलीप लहरिया ने किसानों की सिंचाई के लिए पानी बढ़ाने की मांग की

 विधायक दिलीप लहरिया ने किसानों की सिंचाई के लिए पानी बढ़ाने की मांग की


मस्तूरी विधानसभा के विधायक दिलीप लहरिया ने खुटाघाट जलाशय से सिंचाई हेतु पानी की आपूर्ति बढ़ाने की मांग करते हुए संबंधित विभाग को पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों के किसान खरीफ फसल की सिंचाई के लिए पानी की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में बारिश की कमी के कारण फसल सूखने की आशंका है।

लहरिया ने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए तत्काल जल प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध हो सके।

इस पत्र की प्रतिलिपि कार्यपालन अभियंता, खारंग संभाग जल संसाधन विभाग बिलासपुर को भी प्रेषित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने