लोहरसी-चिल्हाटी रोड पर 300 से ज्यादा गड्ढे, ग्रामीणों में आक्रोश
पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरसी से चिल्हाटी जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। करीब 3 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 300 से अधिक गड्ढे हो गए हैं। हालात यह है कि सड़क पर वाहन चलाना तो दूर, लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों ने बताया कि बड़े-बड़े गड्ढों के कारण सुबह की सैर पर जाना भी लोगों ने बंद कर दिया है। आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। मिली जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर जल्द ही रिपेयरिंग कार्य शुरू होने वाला है, लेकिन लोगों का कहना है कि केवल रिपेयरिंग से सड़क की स्थिति ठीक नहीं होगी, बल्कि इसे पूरी तरह से नया बनाया जाना चाहिए।
सड़क की खस्ताहालत को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
